Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अक्षय तृतीया पर डेढ़ गुणी हुई सोने की बिक्री
होम Business अक्षय तृतीया पर डेढ़ गुणी हुई सोने की बिक्री

अक्षय तृतीया पर डेढ़ गुणी हुई सोने की बिक्री

0
अक्षय तृतीया पर डेढ़ गुणी हुई सोने की बिक्री
gold demand and sale on Akshaya Tritiya 2018
gold demand and sale on Akshaya Tritiya 2018
gold demand and sale on Akshaya Tritiya 2018

नई दिल्ली। अक्षय तृतीया पर आज देश भर में सोने की बिक्री में अच्छी तेजी देखने की मिली और इसका खुदरा कारोबार करीब डेढ़ गुणा बढ़कर 2,000 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

थोक मांग सुस्त रहने और वैश्विक दबाव से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में दाम में तेजी देखी गई है।

ज्वैलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक पंकज अरोड़ा ने बताया कि आज देश भर में करीब 2,000 करोड़ रुपए का सोना बिका जबकि औसत दैनिक बिक्री 1,400 करोड़ रुपए की होती है।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में सोने के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है। अब लोग हॉलमार्क उत्पाद खरीदने पर जोर दे रहे हैं। अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए आम तौर पर इस दिन माँग बढ़ जाती है।

इसके बावजूद दिल्ली में सोना स्टैंडर्ड 32,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। वहीं, चेन्नई से प्राप्त जानकारी के अनुसार वहां 22 कैरेट सोना 240 रुपए चमककर 29,920 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। मुंबई में सोना स्टैंडर्ड 60 रुपए चढ़कर 31,665 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। शेयर बाजार में भी सोने के लगभग सभी ईटीएफ में तेजी देखी गई।