Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सोना 300 रुपए लुढ़का, चांदी भी सस्ती
होम Business सोना 300 रुपए लुढ़का, चांदी भी सस्ती

सोना 300 रुपए लुढ़का, चांदी भी सस्ती

0
सोना 300 रुपए लुढ़का, चांदी भी सस्ती
Gold plunges Rs 300, silver dips by Rs 100
Gold plunges Rs 300, silver dips by Rs 100

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में सप्ताहांत पर रही गिरावट के दबाव में दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना लगातार तीसरे दिन लुढ़कता हुआ ढाई महीने से ज्यादा के निचले स्तर 31,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

सोने में आज 300 रुपए की गिरावट देखी गई और इस प्रकार स्थानीय बाजार में तीन दिन में पीली धातु 490 रुपए टूट चुकी है। चांदी भी लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई। यह 100 रुपए फिसलकर चार सप्ताह के निचले स्तर पर 40,500 रुपए के भाव बिकी।

अमरीका में रोजगार के उम्मीद से बेहतर आंकड़े आने से विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर शुक्रवार को पीली धातु करीब आधा फीसदी कमजोर पड़ी। सोना हाजिर 5.75 डॉलर की गिरावट के साथ शुक्रवार को बाजार बंद होते समय 1,293.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

अगस्त का सोना वायदा भी 6.80 डॉलर की गिरावट में 1,304.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी हाजिर 16.38 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बंद हुई।

रुपए में जारी मजबूती से भी स्थानीय बाजार में सोना सस्ता हो रहा है। सोना स्टैंडर्ड 300 रुपए की गिरावट में 31,600 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया जो 10 अप्रेल के बाद का इसका निचला स्तर है। सोना बिटुर भी इतना ही टूटता हुआ 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए पर टिकने में सफल रही।

चाँदी लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। चांदी हाजिर 100 रुपए टूटकर 05 मई के बाद के निचले स्तर 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा 135 रुपए फिसलकर 39,540 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 76 हजार और 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:-

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,600
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,450
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 40,500
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,540
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 76,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :77,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800