Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सोना हुआ सस्ता, चांदी में 575 रुपए का उछाल
होम Business सोना हुआ सस्ता, चांदी में 575 रुपए का उछाल

सोना हुआ सस्ता, चांदी में 575 रुपए का उछाल

0
सोना हुआ सस्ता, चांदी में 575 रुपए का उछाल

नई दिल्ली। स्थानीय जेवराती मांग की सुस्ती बरकरार रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार 60 रुपए लुढ़ककर 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, औद्योगिकी ग्राहकी के बढ़ने से चांदी 575 रुपए की जबरदस्त छलांग लगाकर डेढ़ माह से अधिक के उच्चतम स्तर 39,975 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से पीली धातु दबाव में है। इसके अलावा अमरीका और चीन के बीच तनाव कम करने की दिशा में अमरीका के प्रयास की खबरों से भी सोने की मांग प्रभावित हुई है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक सलाहकार के मुताबिक ट्रंप प्रशासन चीन के साथ व्यापार युद्ध नहीं शुरू करने के बारे में बातचीत कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर आठ डॉलर फिसलकर 1,326 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमरीकी सोना वायदा भी 10.30 डॉलर की गिरावट में 1,3295.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी में 0.09 डॉलर की नरमी रही और यह 16.21 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

वैश्विक दबाव में सोना स्टैंडर्ड 60 रुपए लुढ़ककर 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 31,400 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। गिन्नी में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह गत दिवस के 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही।

सिक्का निर्माताओं के उठाव में आई तेजी और औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी हाजिर 575 रुपए की बढ़त के साथ 19 फरवरी के बाद के उच्चतम स्तर 39,975 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

चांदी वायदा हालांकि 430 रुपए की गिरावट में 38,130 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:-

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,550
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,400
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,975
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,130
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :75,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800