Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Gold prices falls Rs 60 per 10 grams, silver prices also slump-सोना 60 रुपए टूटा, चांदी 140 रुपए लुढ़की - Sabguru News
होम Business सोना 60 रुपए टूटा, चांदी 140 रुपए लुढ़की

सोना 60 रुपए टूटा, चांदी 140 रुपए लुढ़की

0
सोना 60 रुपए टूटा, चांदी 140 रुपए लुढ़की

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दाेनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के कारण शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपए गिरकर 32,810 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। इस दौरान चांदी भी 140 रुपए उतरकर 37,410 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

वैश्विक स्तर पर गुरूवार को पीली धातु के दाम एक फीसदी से अधिक बढ़े थे जिसके कारण शुक्रवार को इस पर मुनाफावसूली का दबाव रहा। हालांकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु की गिरावट सीमित रही है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 1.12 डॉलर की गिरावट में 1,282.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमरीकी सोना वायदा भी 3.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,282.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 14.55 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। घरेलू जेवराती मांग सुस्त रहने से सोना स्टैंडर्ड 60 रुपए गिरकर 32,810 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरकर 32,640 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही।

मांग घटने से चांदी हाजिर 140 रुपए गिरकर 37,410 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा 170 रुपए की गिरावट लेकर 36,380 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:-

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,810
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,640
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,410
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,380
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,500