Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मुनाफावसूली के दबाव में सोने-चांदी की चमक घटी
होम Business मुनाफावसूली के दबाव में सोने-चांदी की चमक घटी

मुनाफावसूली के दबाव में सोने-चांदी की चमक घटी

0
मुनाफावसूली के दबाव में सोने-चांदी की चमक घटी
Gold Rate : Gold, silver down on profit booking
Gold Rate : Gold, silver down on profit booking

नई दिल्ली। अमरीका और चीन के बीच जारी तनातनी के कारण सोने के लगभग 15 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से शुरू हुई मुनाफावसूली के दबाव में सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 35 रुपए लुढ़ककर 31,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 100 रुपए की गिरावट में 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से भी पीली धातु को बल मिला है लेकिन निवेशक इसकी कीमतों में आई जबरदस्त तेजी को भुनाने में जुट गए हैं जिससे इसकी चमक फीकी पड़ी है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.50 डॉलर फिसलकर 1,347.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमरीकी सोना वायदा भी 3.5 डॉलर प्रति औंस की गिरावट में 1,346.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशों में चांदी हाजिर भी 0.50 डॉलर की गिरावट में 16.56 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

वैश्विक दबाव और मुनाफावसूली के कारण पीली धातु ने लगातार तीन दिन की बढ़त खो दी। सोना स्टैंडर्ड 35 रुपए की गिरावट में 31,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 31,655 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए पर स्थिर रही।

औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी हाजिर 100 रुपए की गिरावट में 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा 115 रुपए की गिरावट में 38,760 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:-

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,800
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,650
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,500
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,760
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :75,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800