Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
इजराइल के शोधकर्ताओं ने खोजी रोमन युग की सोने की अंगूठी - Sabguru News
होम World Europe/America इजराइल के शोधकर्ताओं ने खोजी रोमन युग की सोने की अंगूठी

इजराइल के शोधकर्ताओं ने खोजी रोमन युग की सोने की अंगूठी

0
इजराइल के शोधकर्ताओं ने खोजी रोमन युग की सोने की अंगूठी

तेल अवीव। इजराइल के शोधकर्ताओं ने रोमन युग की ‘गुड शेफर्ड’ सोने की अंगूठी की खोज की है जिसमें यीशु के लिए ईसाई प्रतीक की चिह्न दिखाई दिया है। पुरातत्वविदों को यह अंगूठी इजराइल के भूमध्यसागरीय तट से मिली है जिसे बुधवार को प्रदर्शन के लिए रखा गया।

बीबीसी ने इजराइल में प्राचीन कालीन वस्तुओं के प्राधिकरण के हवाले से बताया कि अंगूठी पर एक हरे रंग का रत्न लगा हुआ है जिस पर कंधे पर भेड़ लिए हुए एक चरवाहे की आकृति उकेरी हुई है। बायबिल के अनुसार ईश मसीह ने स्वयं को ‘अच्छा चरवाहा’ बताया।

कैसरिया के प्राचीन बंदरगाह के पास दो जहाजों से बरामद अन्य खजाने में तीसरी शताब्दी के चांदी और कांस्य रोमन सिक्के और 14 वीं शताब्दी की शुरुआत में मामलुक काल के दौरान चांदी के सिक्कों का एक संग्रह शामिल है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार शोधकर्ताओं को रोमन-युग की मूर्तियां एक चील के रूप में और एक थिएटर कलाकार का हास्य मुखौटा, बुरी आत्माओं को भगाने के उद्देश्य बनाई गई पीतल की घंटियां और एक लाल रत्न से जड़ित एक अंगूठी सेट जिस पर वीणा उकेरी हुई मिली है।