Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
केरल में कन्नूर एयरपोर्ट से 53 लाख का सोना बरामद, 2 अरेस्ट - Sabguru News
होम Headlines केरल में कन्नूर एयरपोर्ट से 53 लाख का सोना बरामद, 2 अरेस्ट

केरल में कन्नूर एयरपोर्ट से 53 लाख का सोना बरामद, 2 अरेस्ट

0
केरल में कन्नूर एयरपोर्ट से 53 लाख का सोना बरामद, 2 अरेस्ट

कन्नूर। केरल में कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुरुवार को सीमा शुल्क अधिकारियों ने 932 ग्राम सोने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह दोनों ही यात्री वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से एक चार्टर्ड विमान के जरिये यहां पहुंचे थे।

सीमा शुल्क आयुक्त ई विकास के नेतृत्व वाली टीम ने हवाई अड्डे से मिशाब और हमजा नामक दो यात्रियों को हिरासत में ले लिया। यह दोनों ही यात्री कासरगोड जिले के रहने वाले हैं। दोनों के पास से क्रमश: 465 और 467 ग्राम सोना बरामद किया गया।

सीमा शुल्क अधिकारियों के मुताबिक बरामद किए गए सोने को बड़ी चालाकी से छोटी-छोटी पट्टियों के रूप में काेटिंग कर बैग में रखा गया था। बरामद किए गए सोने की कीमत करीब 53 लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।