Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Good Newwz twitter accuses akshay kumar of disrespecting lord ram - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood अक्षय कुमार ने किया भगवान का अपमान, फैंस ने कहा- नहीं करेंगे बर्दाश्त

अक्षय कुमार ने किया भगवान का अपमान, फैंस ने कहा- नहीं करेंगे बर्दाश्त

0
अक्षय कुमार ने किया भगवान का अपमान, फैंस ने कहा- नहीं करेंगे बर्दाश्त
good newwz twitter accuses akshay kumar of disrespecting lord ram
good newwz twitter accuses akshay kumar of disrespecting lord ram
good newwz twitter accuses akshay kumar of disrespecting lord ram

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘Good Newwz’ के प्रोमोशन में लगे हुए है। लेकिन इस बीच वह एक विवाद में घिर गए। अक्षय पर भगवान का अपमान करने का आरोप लगा है। बता दें, फिल्म के ट्रेलर को एक तरफ का काफी पसंद किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म के एक डायलॉग (Dialogue) के चलते विवादों में है।

दरअसल, फिल्म ‘गुड न्यूज’ में एक डायलॉग है जिसमें अक्षय कुमार एक शख्स से बात कर रहे हैं। ये शख्स अपने बेटे का नाम बता रहा है, जो ‘भगवान’ के नाम पर रखा गया है। नाम सुनकर अक्षय एक जोक बोलते हैं। बस इसी जोक को फैंस भगवान का अपमान बताया जा रहा है। इस डायलॉग के चलते अक्षय कुमार को ट्वीटर पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फैंस ट्रेलर के डायलॉग की क्लिप शेयर कर अक्षय को ट्रोल कर रहे है।

एक यूजर ने उन्हें विदेशी घोषित करते हुए लिखा, ‘एक विदेशी जो हमारे देश में आकर पैसा और इज्जत कमाता है, वहीं हमारे भगवान को अपशब्द बोलता है। हम आपको कभी माफ नहीं करेंगे।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘प्रिय @akshaykumar आप कनाडाई नागरिक हैं और हमें इससे कोई समस्या नहीं है।लेकिन भारतीय धर्म और भारत के हिंदू देवताओं को गाली देने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? हम भारतीय इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।’