Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Google dedicates today's doodle to Bengali poet Kamini Roy - Sabguru News
होम Headlines बंगाली कवयित्री कामिनी रॉय को समर्पित किया गूगल ने आज का Doodle

बंगाली कवयित्री कामिनी रॉय को समर्पित किया गूगल ने आज का Doodle

0
बंगाली कवयित्री कामिनी रॉय को समर्पित किया गूगल ने आज का Doodle
Google dedicates today's doodle to Bengali poet Kamini Roy
Google dedicates today's doodle to Bengali poet Kamini Roy
Google dedicates today’s doodle to Bengali poet Kamini Roy

गूगल ने आज अपना डूडल बंगाली कवयित्री, ऐक्टिविस्ट और शिक्षाविद् कामिनी रॉय को समर्पित किया है। 12 अक्टूबर, 1864 को तत्कालीन बंगाल के बाकेरगंज जिले में जन्मी कामिनी रॉय की आज 155वीं जयंती है।

महिला अधिकारों के लिए समर्पित रहने वाली कामिनी रॉय भारत की ऐसी पहली महिला हैं, जिन्होंने ब्रिटिश इंडिया में ग्रैजुएशन ऑनर्स किया था। कुलीन परिवार में जन्मीं कामिनी रॉय के भाई कोलकाता के मेयर रहे थे और उनकी बहन नेपाल के शाही परिवार की फिजिशियन थीं।

भारतीय उपमहाद्वीप में उस दौर में उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और उनकी पढ़ाई की वकालत की, जब कई कुप्रथाएं समाज में मौजूद थीं। कामिनी रॉय की बहुमुखी प्रतिभा को आप इससे भी समझ सकते हैं कि उन्हें बचपन से ही गणित में रुचि थी, लेकिन आगे की बढ़ाई उन्होंने संस्कृत में की।

कोलकाता स्थित बेथुन कॉलेज से उन्होंने 1886 में बीए ऑनर्स किया था और फिर वहीं टीचिंग करने लगी थीं।1909 में पति केदारनाथ रॉय के देहांत के बाद वह बंग महिला समिति से जुड़ीं और महिलाओं के मुद्दों के लिए पूरी तरह से समर्पित हो गईं।

कामिनी रॉय ने अपनी कविताओं के जरिए महिलाओं में जागरूकता पैदा करने का काम किया था। यही नहीं तत्कालीन बंगाल में महिलाओं को वोट का अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने लंबा कैंपेन चलाया। आखिर में 1926 के आम चुनाव में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार दिया गया था। 1933 में उनका देहांत हुआ था।