Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Gorakhpur MP from samajwadi party Praveen Nishad joins BJP-गोरखपुर के सांसद प्रवीन निषाद भाजपा में शामिल - Sabguru News
होम Delhi गोरखपुर के सांसद प्रवीन निषाद भाजपा में शामिल

गोरखपुर के सांसद प्रवीन निषाद भाजपा में शामिल

0
गोरखपुर के सांसद प्रवीन निषाद भाजपा में शामिल
Gorakhpur MP from samajwadi party Praveen Nishad joins BJP
Gorakhpur MP from samajwadi party Praveen Nishad joins BJP

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पिछले साल हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को इस परंपरागत सीट पर शिकस्त देने वाले निषाद पार्टी के प्रवीन निषाद गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए।

गोरखपुर संसदीय सीट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीतते रहे थे और राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त होने के बाद उन्होंने त्यागपत्र दिया था। भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल इस सीट पर हुए उपचुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्ढा और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ की मौजूदगी में निषाद ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया।

निषाद का लोकसभा चुनाव के मौके पर भाजपा में शामिल होना राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। उन्होंने पिछले साल मार्च में संसदीय सीट के लिए हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर भाजपा को उसके गढ़ में शिकस्त दी थी। इससे पहले योगी इस सीट पर 1998 से हुए आम चुनावों में विजयी होते आ रहे थे। इस बार के लोकसभा चुनाव में सपा बसपा और राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन है।

इस क्षेत्र में निषाद समुदाय जनसंख्या के लिहाज से दूसरी बड़ा समुदाय है। निषाद पार्टी का गठन 2016 में निषाद केवट और अन्य समुदायों को मजबूत करने के लिए किया गया था। इस समुदाय की रोजी रोटी मुख्य रुप से नदियों पर आश्रित है।