Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
निकाय चुनावों में सरकारी मशीनरी का जमकर किया दुरूपयोग: पूनियां - Sabguru News
होम Headlines निकाय चुनावों में सरकारी मशीनरी का जमकर किया दुरूपयोग: पूनियां

निकाय चुनावों में सरकारी मशीनरी का जमकर किया दुरूपयोग: पूनियां

0
निकाय चुनावों में सरकारी मशीनरी का जमकर किया दुरूपयोग: पूनियां

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया और हम 12 निकायों में सफल रहे।

डा पूनियां ने आज यहां एक बयान में कहा कि कांग्रेस की गहलोत सरकार ने सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग किया। लोगों को मुकदमों की धमकी और पुलिस प्रशासन के माध्यम से डराया.धमकाया गया। निर्दलीयों के भरोसे कांग्रेस अपनी इज्जत बचाने में बेशक कामयाब हुई है।

उन्होंने कहा कि इन 50 निकायों में हुए चुनावों में 14 लाख मतदाताओं में से कांग्रेस को सिर्फ 2888 वोट अधिक मिले हैं, जबकि पंचायतीराज चुनाव में भाजपा को कांग्रेस से एक लाख 49 हजार से अधिक वोट मिले।

उन्होंने कहा कि भाजपा एवं निर्दलीय पार्षदों की संख्या को मिलाकर निकाय चुनावों में जनादेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ है। राजस्थान के इतिहास में इस तरीके से सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का नंगा नाच पहली बार हो रहा है। पुलिस कांग्रेस के एजेंट के रूप में काम कर रही है।

डॉ पूनियां ने कहा कि प्रदेश के 21 जिलों में हुए पंचायतीराज चुनाव में भी गहलोत सरकार ने पुलिस प्रशासन का दुरूपयोग किया था। इसके बावजूद भी किसानों एवं युवाओं ने कांग्रेस सरकार को सबक सिखाया और भाजपा को शानदार जीत का आशीर्वाद दिया था।

कांग्रेस ने 36 एवं भाजपा ने 12 निकायों में बनाए अपने चेयरमेन