Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Government removed Manmohan Singh SPG cover - Sabguru News
होम Delhi पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटाई

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटाई

0
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटाई
SPG security of former Prime Minister Manmohan Singh removed
SPG security of former Prime Minister Manmohan Singh removed

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) सुरक्षा हटा दी गई है। सिंह काे हालांकि जेड प्लस सुरक्षा जारी रहेगी।

गृह मंत्रालय के अनुसार सभी सुरक्षा एजेंसियों के नियमित मूल्यांकन के बाद यह निर्णय लिया गया है। भारत के प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्रियों को एसपीजी सुरक्षा प्रदान की जाती है।

गृह मंत्रालय के अधिकारी ने सोमवार को बताया कि वर्तमान की सुरक्षा समीक्षा नियमित तौर पर होने वाला एक पेशेवर कार्य है। यह सुरक्षा एजेंसियों के मूल्यांकन पर आधारित है। डॉ मनमोहन सिंह को जेड+ की सुरक्षा मिलती रहेगी।

सूत्रों के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देव गौड़ा की एसपीजी सुरक्षा भी हटा दी गई है। इसके बाद अब सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गांधी परिवार को ही एसपीजी सुरक्षा जारी रहेगी। अक्तूबर 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1985 में एसपीजी की स्थापना की गई थी।