Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राज्यपाल मिश्र ने माउंट आबू में इन्फ्रारेड वेधशाला का किया अवलोकन - Sabguru News
होम Headlines राज्यपाल मिश्र ने माउंट आबू में इन्फ्रारेड वेधशाला का किया अवलोकन

राज्यपाल मिश्र ने माउंट आबू में इन्फ्रारेड वेधशाला का किया अवलोकन

0
राज्यपाल मिश्र ने माउंट आबू में इन्फ्रारेड वेधशाला का किया अवलोकन

माउंट आबू। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज शाम माउंट आबू में अरावली रेंज के गुरु शिखर चोटी के शीर्ष पर स्थित इन्फ्रारेड वेधशाला और वहां की दूरबीन से खगोलीय घटनाओं का अवलोकन भी किया।

मिश्र ने इन्फ्रारेड वेधशाला में कंप्यूटर उपकरणों तथा खगोलीय उपकरणों का प्रस्तुतिकरण भी देखा। बाद में आस पास के पर्वतीय स्थानों को देखते वहां की जलवायु को सराहा।

उन्होंने इससे पहले माउंट आबू में अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार की वित्त पोषित भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल), अहमदाबाद द्वारा 90 के दशक में यहां पर स्थापित इन्फ्रारेड वेधशाला के भवन और वहां पहुंचने के सड़क मार्ग तथा अन्य सुविधाओं का जायजा भी लिया।

उन्होंने वेधशाला परिसर में वायुमंडलीय भौतिकी प्रयोगों से संबंधित अध्ययन करने के लिए स्वदेशी वायुमंडलीय और अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोगशाला और वहां के उपकरणों के बारे में कौतूहल जताते जानकारी ली। बाद में उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी भारतीय उपलब्धियों की मुक्त कंठ से सराहना भी की।

मिश्र ने इसरो द्वारा माउंट आबू में वेधशाला का पूर्णतरू स्वदेशी आधार पर पर्वतों के शिखर पर निर्माण को मिसाल बताया है।