![राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामपुकार सिंह को दिलाई प्रोटेम अध्यक्ष के पद की शपथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामपुकार सिंह को दिलाई प्रोटेम अध्यक्ष के पद की शपथ](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2019/01/ram-pukar.jpg)
![Governor Protem president oath to Rampurkar Singh](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2019/01/ram-pukar.jpg)
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वरिष्ठ विधायक राम पुकार सिंह को आज यहां प्रोटेम अध्यक्ष के पद की शपथ दिलाई।
पटेल ने राजभवन के दरबार हाल में सिंह को प्रोटेम अध्यक्ष पद की शपथ दिलायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री शिव डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी मौजूद थे।
इस मौके पर वरिष्ठ विधायक सर्वश्री विधायक चरण दास महंत, सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, लखेश्वर बघेल, मुख्यमंत्री के सचिव गौरव द्विवेदी, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव चन्द्रशेखर गंगराड़े ने किया।