Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
संसद का शीतकालीन सत्र नहीं होगा : प्रल्हाद जोशी - Sabguru News
होम Delhi संसद का शीतकालीन सत्र नहीं होगा : प्रल्हाद जोशी

संसद का शीतकालीन सत्र नहीं होगा : प्रल्हाद जोशी

0
संसद का शीतकालीन सत्र नहीं होगा : प्रल्हाद जोशी

नई दिल्ली। सरकार ने विपक्ष की संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने की मांग को आज खारिज कर दिया और पूछा कि मानसून सत्र को जल्दी समाप्त करने की मांग करने वाली कांग्रेस शीतकालीन सत्र की मांग क्यों कर रही है।

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने यहां स्पष्ट किया कि संसद का शीतकालीन सत्र नहीं होगा बल्कि सीधे बजट सत्र बुलाया जाएगा। जोशी ने कहा कि उन्होंने बहुत से लोगों से चर्चा की थी कि दिल्ली में कोविड-19 के केस बढ़ रहे हैं तो क्या सीधे संसद का बजट सत्र ही बुलाया जाए। इस पर बहुत से नेताओं ने उन्हें सलाह दी है कि चूंकि हाल ही में संसद का मानसून सत्र आयोजित किया गया था इसलिए हम सीधे बजट सत्र का आयोजन करें।

कांग्रेस द्वारा संसद के शीतकालीन सत्र की मांग के बारे में जोशी ने कहा कि वह कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि उसने सितंबर में मानसून सत्र को जल्द समाप्त करने की मांग क्यों की थी और अब फिर से सत्र बुलाने की मांग का औचित्य क्या है।