Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : गर्मजोशी से भूपेन्द्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : गर्मजोशी से भूपेन्द्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत

अजमेर : गर्मजोशी से भूपेन्द्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत

0
अजमेर : गर्मजोशी से भूपेन्द्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत

अजमेर। मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में हाल ही शामिल हुए भूपेन्द्र यादव (केंद्रीय मंत्री) का अजमेर आगमन पर जिले के भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले यादव का किशनगढ़ टोल पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के नेतृत्व में सभी पार्टी पदाधिकारी व विधायकों ने केसरिया साफा पहनाकर स्वागत किया। गेगल टोल पर नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा के नेतृव में कार्यकर्ताओं ने यादव को फूल मालाओं से लाद दिया।

गगवाना में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मो. हारून तथा यूनिवर्सिटी तिराहे पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्जुन नलिया के नेतृव में स्वागत किया गया।

कायड़ चौराहे पर अमित भंसाली, गिरधारी सिंह भांवता, नितिन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मोहित जैन, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राजू शर्मा, देवकरण गुर्जर, बलवीर सिंह भांवता व डॉ. महावीर डांगी ने तथा पुराना आरटीओ के सामने भाजपा नेता तिलक सिंह रॉवत ने स्वागत किया।


जन आशीर्वाद यात्रा का जनाना अस्पताल के सामने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, जिलाध्यक्ष देहात अशोक सिंह रावत, शहर अध्यक्ष अंकित गुर्जर, महिला मोर्चा महामंत्री सरिता गेना, चन्द्रपाल सिंह चारण, भिंया सिंह रावत ने स्वागत किया।

ओबीसी मोर्चा के कार्यक्रम में संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ओबीसी समाज को संवैधानिक दर्जा देने का काम सिर्फ मोदी सरकार ने किया है जो ऐतिहासिक निर्णय है। मेडिकल में सीटो में आरक्षण भी ओबीसी समाज को मोदी सरकार ने दिया है।

होकरा में जालम सिंह रॉवत, बूढ़ा पुष्कर में संपत सुंवाल, पुष्कर में जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, विधायक सुरेश सिंह रावत, कमल पाठक चेयरमैन, अर्जुन रॉवत प्रधान प्रतिनिधि, बद्री गुर्जर उप प्रधान प्रतिनिधि ने अगवानी की।

यादव की जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, अलवर सांसद बालकनाथ, भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, सांसद भागीरथ चौधरी, पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका आदि जिले के भाजपा नेता मौजूद रहे।

भूपेन्द्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा का पुष्कर में स्वागत

अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर पर केंद्रीय श्रम, रोजगार एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से पुष्कर पहुंची यात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ। यादव ने पुष्कर पहुंचकर पवित्र पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की। सरोवर के ब्रह्म घाट पर पंडित विजय स्वरूप ने उन्हें मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई। उसके बाद यादव जगतपिता ब्रह्मा जी के मंदिर पहुंचे और दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।

मैं राजस्थान का संभावित मुख्यमंत्री नहीं : भूपेन्द्र यादव