Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पीलीभीत में कोरोना के चलते युवक ने गंवाई दुल्हन - Sabguru News
होम India City News पीलीभीत में कोरोना के चलते युवक ने गंवाई दुल्हन

पीलीभीत में कोरोना के चलते युवक ने गंवाई दुल्हन

0
पीलीभीत में कोरोना के चलते युवक ने गंवाई दुल्हन

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के न्यूरिया कस्बे में कोरोना बचाव के लिए किया गया लाॅकडाउन में पुलिस प्रशासन से बरात ले जाने की अनुमति नही मिलने पर एक युवक को होने वाली दुल्हन से ही हाथ धोना पड़ा।

बरात नहीं पहुंचने और शादी आज करने की जिद पर अड़े लड़की के पिता ने बेटी का निकाह कस्बे के ही एक दूसरे युवक के साथ कर दिया। इसके बाद लडके पक्ष वालो ने लड़की पक्ष वालों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।

न्यूरिया थाना प्रभारी खेम सिंह ने बताया कि न्योरिया निवासी सफीक अहमद लाला के पुत्र वसीम का विवाह 23 मार्च को कस्वा कलीनगर निवासी रफीक अहमद की पुत्री से तय हुआ था।
कोरोना वायरस के कारण लाॅकडाउन के चलते 23 मार्च को पुलिस ने बरात ले जाने की अनुमति नहीं दी।

जिस पर लडके पक्ष वालों ने लड़की पक्ष के लोगों से किसी अन्य तारीख में शादी करने की बात कही थी। लड़की पक्ष ने आज़ ही शादी करने की बात कह कर कस्वे के ही किसी दूसरे युवक के साथ लड़की का निकाह करा दिया। निकाह की सूचना मिलने पर लडके के पिता ने लड़की पक्ष के विरुद्ध थाना में तहरीर दे दी है।