Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दूल्हे ने बहन की मदद से शादी समारोह में आई रिश्तेदार संग किया रेप - Sabguru News
होम Breaking दूल्हे ने बहन की मदद से शादी समारोह में आई रिश्तेदार संग किया रेप

दूल्हे ने बहन की मदद से शादी समारोह में आई रिश्तेदार संग किया रेप

0
दूल्हे ने बहन की मदद से शादी समारोह में आई रिश्तेदार संग किया रेप

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर की सांवेर थाना पुलिस ने बंधक बनाकर रेप के मामले में गिरफ्तार एक भाई-बहन को आज न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पीड़िता का आरोप है कि जिसकी शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थी, उसी ने उसकी बहन के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया गिरफ्त में आए आरोपी और उसकी बहन पर उन्हीं की एक नजदीकी रिश्तेदार ने बंधक बनाकर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पुलिस द्वारा आरोपी भाई बहन को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। पीड़िता महिला ने अपने मामा ससुर के लड़के (दूल्हे) और उसकी बहन पर बंधक बनाकर दुष्कर्म के आरोप लगाए है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी बहन की मदद से पीड़िता के साथ तीन बार दुष्कर्म किया। बीते 7-8 जुलाई की बताई जा रही इस घटना में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डॉक्टर भाभी ने कहा नपुंसक, गुस्से में देवर ने कर डाला कत्ल