Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Gujarat : Former MLA Hanubhai Dhorajiya rejoins BJP-गुजरात : पूर्व विधायक हनुभाई धोराजिया भाजपा में वापस लौटे - Sabguru News
होम Gujarat Gandhinagar गुजरात : पूर्व विधायक हनुभाई धोराजिया भाजपा में वापस लौटे

गुजरात : पूर्व विधायक हनुभाई धोराजिया भाजपा में वापस लौटे

0
गुजरात : पूर्व विधायक हनुभाई धोराजिया भाजपा में वापस लौटे
Gujarat : Former MLA Hanubhai Dhorajiya rejoins BJP
Gujarat : Former MLA Hanubhai Dhorajiya rejoins BJP

गांधीनगर। गुजरात में पूर्व विधायक और पाटीदार नेता हनुभाई धोराजिया आज कांग्रेस छोड़कर एक बार फिर सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए।

धोराजिया वर्ष 2007 में भाजपा के टिकट पर ही अमरेली जिले की लाठी सीट से जीते थे। उसके बाद चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। बाद में वह कांग्रेस में चले गए थे।

धोराजिया ने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी और पूर्व मंत्री वल्लभ काकडिया की मौजूदगी में पार्टी का भगवा अंगवस्त्र धारण करने के बाद कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हाथ मजबूत करने केे लिए भाजपा में लौटे हैं।

उन्होंने कहा कि वह पहले हार्दिक पटेल के साथ थे पर अब वह समझ चुके हैं कि उन्होंने पार्टीदार समुदाय को धोखा दिया है और कांग्रेस के एजेंट की तरह बर्ताव किया है।