Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
गुजरात महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सोनलबेन ने वापस लिया इस्तीफा
होम Gujarat Ahmedabad गुजरात महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सोनलबेन ने वापस लिया इस्तीफा

गुजरात महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सोनलबेन ने वापस लिया इस्तीफा

0
गुजरात महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सोनलबेन ने वापस लिया इस्तीफा
Gujarat Women Congress President Sonalben Patel withdrawn her resignation
Gujarat Women Congress President Sonalben Patel withdrawn her resignation

अहमदाबाद। गुजरात महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सोनलबेन पटेल ने सोमवार को अपना इस्तीफा वापस ले लिया।

सोलनबेन पटेल ने गत 12 मार्च को अपने पद से त्यागपत्र दिया था। उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए अमीबेन ज्ञाग्निक को प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में ऐसा किया था। उन्होंने याग्निक की उम्मीदवारी को अन्य योग्य उम्मीदवारों की अनदेखी करार देते हुए उन्हें ऊपर से थोपा गया एक पैराशूट उम्मीदवार करार दिया था।

पटेल ने बताया कि वहां अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव और गुजरात कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलाेत से मुलाकात के बाद अपना इस्तीफा वापस ले लिया। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने उनके मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने और उनके साथ इस्तीफा देने वाली अन्य महिला नेताओं ने अपने त्यागपत्र वापस ले लिए।