Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
gulab chand kataria comment on cm ashok gehlot over jail threat-सरकार में दम है तो भाजपाईयों को जेल में बंद करे : कटारिया - Sabguru News
होम Rajasthan Bharatpur सरकार में दम है तो भाजपाईयों को जेल में बंद करे : कटारिया

सरकार में दम है तो भाजपाईयों को जेल में बंद करे : कटारिया

0
सरकार में दम है तो भाजपाईयों को जेल में बंद करे : कटारिया

भरतपुर। राजस्थान के पूर्व गृहमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि सरकार में दम है तो बह भाजपाईयों को जेल में बंद करके दिखाए। कटारिया आज यहां राजस्थान शिक्षक संघ के प्रदेश शैक्षणिक सम्मलेन में भाग लेने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि की भगवान गहलोत सरकार को सद्बुद्धि दे और भाजपाईयो को जेल में 18 महीने की बजाय 36 महीने तक रखे जिससे इनकी कांग्रेस सरकार को सबक मिले। उन्होंने कहा हम किसानों के लिए जेल जाएंगे और जनता सरकार की आने वाले समय में सबक सिखा देगी।

पूर्व गृहमंत्री ने कहा की हमको तो जेल जाने की आदत पड़ी हुई है। हम तो कई बार 18-18 महीने जेल जा चुके हैं लेकिन जिन्होंने धमकी दी है वे एक बार भी जेल नहीं गए।

अलवर की रामगढ विधानसभा सीट पर चुनाव में भाजपा की हार पर बोलते हुए कटारिया ने कहा कि वहां वह पार्टी जीत हासिल करती है जिसके पक्ष में ध्रुवीकरण होता है और भाजपा के बागी जगत सिंह ने बसपा से लड़कर वोट काट लिए जिससे भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।