![शिकागो अस्पताल में गोलीबारी, हमलावर समेत दो की मौत शिकागो अस्पताल में गोलीबारी, हमलावर समेत दो की मौत](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/11/us-1.jpg)
![gunman kills 3 in Chicago hospital shooting](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/11/us-1.jpg)
वाशिंगटन। अमरीका के शिकागो शहर के मर्सी अस्पताल में एक हमले में हमलावर समेत दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार बंदूकधारी हमलावर ने मर्सी अस्पताल एवं चिकित्सा केंद्र में अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।
अमरीकी प्रसारण कंपनी एबीसी न्यूज अधिकृत डब्ल्यूएलएस की रिपोर्ट के अनुसार संदिग्ध हमलावर को मार गिराया गया है।