Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नाइजीरिया में अज्ञात बंदूकधारी के हमले में 13 लोगों की मौत - Sabguru News
होम Headlines नाइजीरिया में अज्ञात बंदूकधारी के हमले में 13 लोगों की मौत

नाइजीरिया में अज्ञात बंदूकधारी के हमले में 13 लोगों की मौत

0
नाइजीरिया में अज्ञात बंदूकधारी के हमले में 13 लोगों की मौत

अबुजा। नाइजीरिया के उत्तर-मध्य स्टेट बेनुए में एक अज्ञात बंदूकधारी के हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

स्टेट पुलिस प्रवक्ता कैथरीन अनेने ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि अज्ञात हमलावर ने सोमवार को एडिक्वी जिले के आपा स्थानीय इलाके में घुस कर स्थानीय लोगों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें कई लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद पुलिस की टीम को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया है और वहां से शवों को बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि हमले करने के कारण का अभी पता नहीं लग सका है और पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी हैं।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि अज्ञात हमलावर ने कई घरों में भी आग लगा दी जिसके बाद से कई लोग लापता भी हैं।