![नाइजीरिया: अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में 17 की मौत नाइजीरिया: अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में 17 की मौत](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/12/nigeria.jpg)
अबुजा। नाइजीरिया के जामफरा राज्य में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में 17 की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस ने रविवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जमाफरा के फारु जिले स्थित मगामी गांव में शनिवार रात हमला हुआ।
जामफरा पुलिस के प्रवक्ता मुहम्मद शेहु ने कहा कि ऐसे हमले को रोकने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है। शिन्हुआ की खबर के मुताबिक जामफरा के कार्यवाहक राज्यपाल सैनुसि रिकिजी सहित राज्य के अधिकारी मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।