Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
किरोड़ी सिंह बैंसला ने आंदोलन के ऐलान के साथ चक्का जाम करने की चेतावनी दी - Sabguru News
होम Rajasthan Bharatpur किरोड़ी सिंह बैंसला ने आंदोलन के ऐलान के साथ चक्का जाम करने की चेतावनी दी

किरोड़ी सिंह बैंसला ने आंदोलन के ऐलान के साथ चक्का जाम करने की चेतावनी दी

0
किरोड़ी सिंह बैंसला ने आंदोलन के ऐलान के साथ चक्का जाम करने की चेतावनी दी

भरतपुर। राजस्थान में गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने आरक्षण सहित विभिन्न मांगों को लेकर एक नवंबर से पीलूपुरा समेत प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर आंदोलन के ऐलान के साथ चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।

हिंडौन सिटी के वर्धमान नगर स्थित अपने आवास पर मीडिया के साथ बातचीत में श्री बैसला ने बताया कि इस मसले को लेकर बार-बार समझाइश के लिए उनके पास पहुंच रहे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की एंट्री भी उन्होंने शुक्रवार दोपहर से अपने आवास पर कर बंद फिलहाल बातचीत की तमाम सम्भावनाओं को खत्म कर दिया है। बैंसला के अनुसार सरकार को जो भी देना है वह समाज के बीच में आकर दे अब कोई वार्ता नहीं की जाएगी।

उन्होंने एमबीसी समाज के लोगों से एक नवंबर को सुबह 10 बजे पीलूपुरा पहुंचने का आह्वान किया है। कर्नल बैंसला के पुत्र विजय बैंसला ने प्रेसवार्ता में बताया कि पीलूपुरा और सिकंदरा में एक साथ आंदोलन किया जाएगा।

दूसरी तरफ जिले की पंचायत समिति बयाना की ग्राम पंचायत पीलूपुरा कारवारी में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा एक नवम्बर को प्रस्तावित आन्दोलन को मद्देनजर रखते हुए राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सुरक्षा की चाकचैबंद व्यवस्था के साथ जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष स्थापित कर कानून के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।