Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कुशीनगर में दो पक्षों में संघर्ष, छह से अधिक घायल - Sabguru News
होम Headlines कुशीनगर में दो पक्षों में संघर्ष, छह से अधिक घायल

कुशीनगर में दो पक्षों में संघर्ष, छह से अधिक घायल

0
कुशीनगर में दो पक्षों में संघर्ष, छह से अधिक घायल

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के पटहेरवा क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में छह से अधिक लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि मंगुरीपट्टी गांव में दो पक्ष बच्चों के आपसी विवाद को लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई और दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से सात व्यक्तियों को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया। शांति व्यवस्था के लिए गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व एक पक्ष के लड़के ने एक लड़की को रास्ते मे छेड़ दिया था। लड़की ने अपने परिजनों से घटना के संबंध में बताया तो दोनों पक्षों के लड़कों में मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष समउर पुलिस चौकी पर गए और शिकायत की लेकिन पुलिस ने घटना को हल्के में लेते हुए दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।

उधर, दोनों पक्षों के मन में अभी भी आक्रोश था। शुक्रवार शाम को करीब चार बजे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक को अपशब्द बोलते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। युवक चिल्लाते हुए अपने घर की ओर भागा। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने हो गये ओर ईंट पत्थर चलाने लगे।

सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों से छह से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। स्थिति नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है।

यह भी पढें
लॉकडाउन के तीसरे चरण में दिल्ली को कोई राहत नहीं, सभी जिले ‘रेड जोन’ में 
कानपुर में नियमों को ताक में रखकर पास जारी करने वाला चौकी इंचार्ज निलंबित
पालघर लिंचिंग : एक आरोपी कोरोना वायरस से संक्रमित
महिला पहलवान गीतिका जाखड़ के घर आई एक नन्हीं परी
कोरोना से जंग में बच्चों की मदद के लिए आगे आई प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज बनीं ‘मिसेज सीरियल किलर’