Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Hanuman Beniwal deines to supports BJP or Congress, rally in ajmer masuda-भाजपा एवं कांग्रेस ने जनता को किया गुमराह : हनुमान बेनीवाल - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer भाजपा एवं कांग्रेस ने जनता को किया गुमराह : हनुमान बेनीवाल

भाजपा एवं कांग्रेस ने जनता को किया गुमराह : हनुमान बेनीवाल

0
भाजपा एवं कांग्रेस ने जनता को किया गुमराह : हनुमान बेनीवाल

अजमेर। राजस्थान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश के दोनों प्रमुख दल भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस ने जनता को गुमराह किया है।

बेनीवाल आज अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र के रूपनगढ़ में अपने पार्टी उम्मीदवार पूर्व विधायक हाजी कय्यूम खान के समर्थन में चुनावी सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां झूठ पर चलने वाली पार्टी है, जो झूठ के सहारे राजनीति करती है।

उन्होंने कहा कि रालोपा ने पहले ही बार में 58 उम्मीदवार पूरे राज्य में उतारकर दोनों दलों को कड़ी चुनौती दी है। जनता का आशीर्वाद मिला तो उनकी पार्टी जनता की सेवा में पीछे नहीं रहेगी। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों का आह्वान किया कि वे लोकतांत्रिक पार्टी को वोट देकर उसके प्रत्याशी को विजयी बनाए।

गौरतलब है कि मसूदा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राकेश पारीख तथा भाजपा प्रत्याशी सुशील कंवर पलाड़ा को कय्यूम खान कांग्रेस से बागी होकर चुनौती दी है।