Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हनुमान गर्ग श्रीया बने भारत विकास परिषद अजयमेरू शाखा के अध्यक्ष - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer हनुमान गर्ग श्रीया बने भारत विकास परिषद अजयमेरू शाखा के अध्यक्ष

हनुमान गर्ग श्रीया बने भारत विकास परिषद अजयमेरू शाखा के अध्यक्ष

0
हनुमान गर्ग श्रीया बने भारत विकास परिषद अजयमेरू शाखा के अध्यक्ष

अजमेर। भारत विकास परिषद अजयमेरू शाखा के वार्षिक चुनाव में सर्व सहमति से हनुमान गर्ग श्रीया अध्यक्ष, अनुपम गोयल सचिव तथा अशोक​ टांक कोषाध्यक्ष चुने गए।

प्रान्तीय चुनाव पर्यवेक्षण रामचंद्र शर्मा व शाखा संरक्षक सतीश बंसल ने इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए बताया कि परिषद् द्वारा अपने पांच सूत्र सम्पर्क, सहयोग, सेवा, संस्कार एंव सर्मपण के माध्यम से समाज के उत्थान हेतु सेवा एवं सस्कार के कार्यक्रम किए जाते हैं।

सम्पूर्ण भारत मे सेवा के कार्य करने वाली अनेक संस्थाए हैं, परन्तु सेवा के साथ व्यक्तियों में संस्कार देने का कार्य परिषद् करती है। आज के समय में राष्ट्र की सबसे बडी आवश्यकता उसका संस्कारित युवा वर्ग है जो देश के सर्वागींण विकास मे अपना सर्वस्व योगदान दे।

शाखा सचिव अनुपम गोयल ने बताया परिषद् के पांच सूत्रों के आधार पर कार्य करने व सम्पूर्ण समाज की सेवा करने का भाव जाग्रत करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का उत्थान करना होना चाहिए तभी हम अपने उद्देश्य मे सफल होंगे।

इस अवसर पर हरीश पालीवाल, हनुमान गर्ग, राजेंद्र प्रसाद मंगल, अनिल कुमार गर्ग, मोहन कुमार गुप्ता, विनय गुप्ता, अशोक बंसल, अशोक टांक, अशोक कुमार गर्ग, विनय मंगल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।