Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Happy Birthday : बिंदास अभिनय से अनुष्का शर्मा ने बनाई खास पहचान
होम Entertainment Bollywood Happy Birthday : बिंदास अभिनय से अनुष्का शर्मा ने बनाई खास पहचान

Happy Birthday : बिंदास अभिनय से अनुष्का शर्मा ने बनाई खास पहचान

0
Happy Birthday : बिंदास अभिनय से अनुष्का शर्मा ने बनाई खास पहचान

Anushka Sharma hottest photo

मुंबई। बॉलीवुड में अनुष्का शर्मा का नाम एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपने बिंदास अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है।

एक मई 1988 को जन्मी अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की। बॉलीवुड में अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत यशराज फिल्मस के बैनर तले बनी फिल्म रब दे बना दी जोड़ी से की। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के अपोजिट शाहरूख खान थे।

फिल्म में अनुष्का और शाहरूख की जोड़ी का दर्शकों ने बेहद पसंद किया।फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 2010 में अनुष्का शर्मा को एक बार फिर से यशराज बैनर तले बनी फिल्म बैड बाजा बारात मे काम करने का अवसर मिला।

इस फिल्म में अनुष्का और रणवीर सिंह की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इसी वर्ष प्रदर्शित अनुष्का की फिल्म बदमाश कंपनी टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी।

वर्ष 2011 में अनुष्का शर्मा की पटियाला हाउस और लेडीज वर्सेज रिकी बहल जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई लेकिन दोनों ही फिल्मों को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म जब तक है जान अनुष्का के करियर की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है।

इस फिल्म में उन्हें किंग ऑफ रोमांस यश चोपड़ा के निर्देशन में काम करने का अवसर मिला जिसके लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया। वर्ष 2014 में अनुष्का के करियर की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म पीके प्रदर्शित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है।

अनुष्का शर्मा ने वर्ष 2015 में प्रदर्शित फिल्म एनएच 10 के जरिये बतौर निर्माता भी इंडस्ट्री में कदम रख दिया। वर्ष 2015 में अनुष्का शर्मा की बांबे वेलवेट और दिल धड़कने दो जैसी फिल्में प्रदशित हुई।

वर्ष 2016 में अनुष्का शर्मा के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म सुल्तान प्रदर्शित हुयी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की। इसी वर्ष अनुष्का की फिल्म ए दिल है मुश्किल भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।

वर्ष 2017 में अनुष्का शर्मा फिल्म ने फिल्म फिल्लौरी के जरिये फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया। अनुष्का ने फिल्म में अभिनय भी किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।

इसके बाद अनुष्का ने वर्ष 2018 में फिल्म परी का निर्माण किया। वर्ष 2017 में अनुष्का ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी कर ली। अनुष्का की आने वाली फिल्मों में जीरो और सुई धागा प्रमुख है।