Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Happy Birthday Isha Koppikar - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood B’day Isha Koppikar : फ्लॉप करियर के बाद छोड़ी इंडस्ट्री, अब थमा भाजपा का दामन

B’day Isha Koppikar : फ्लॉप करियर के बाद छोड़ी इंडस्ट्री, अब थमा भाजपा का दामन

0
B’day Isha Koppikar : फ्लॉप करियर के बाद छोड़ी इंडस्ट्री, अब थमा भाजपा का दामन
Happy Birthday Isha Koppikar
Happy Birthday Isha Koppikar
Happy Birthday Isha Koppikar

Happy Birthday Isha Koppikar बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस ईशा कोपिकर (Isha Koppikar) आज अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 19 सितंबर 1976 को मुंबई में जन्मीं ईशा ने फिल्म ‘फिजा’ में करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन के साथ डेब्यू किया था। इसके बाद प्रकाश झा की फिल्म राहुल में उनका आइटम नंबर दिखा। एक विवाह ऐसा भी, डरना मना है, कयामत, दिल का रिश्ता, पिंजर, मैंने प्यार क्यूँ किया, कृष्णा कॉटेज और कूल हैं हम जैसी फिल्मों में दिखाई दीं।

बॉलीवुड में 10 साल तक स्ट्रगल के बाद भी ईशा को कामयाबी नहीं मिली। इन 10 सालो में उन्होंने स्टेज शोज और वीडियो एल्बम में भी काम किया। उनका एक आइटम नंबर जमकर चर्चा में नजर रहा। जिसमें ‘बच के तू रहना’ आज भी हिट है। इसके बाद उन्हें ‘खल्लास गर्ल’ के नाम से पुकारा जाने लगा।

इंदर कुमार से जुड़ा नाम
फिल्मों में काम करते रहने के बाद ईशा का नाम इंदर कुमार से जुड़ा। लेकिन इंदर को शराब की लत थी, जिसकी वजह दोनों का ब्रेकअप हो गया। कुछ समय पहले ही इंदर कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ईशा ने साल 2009 में इंडस्ट्री से दूरी बना ली और बिजनेसमैन टिम्मी नारंग से शादी कर ली। इतना ही नहीं ईशा कोप्पिकर राजनीति में भी एक्टिव हैं। वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं थी। उन्हें भाजपा की महिला परिवहन विंग की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

आपको जानकारी में बता दें, ईशा ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट जीता था। उन्होंने न्यूमरोलॉजिस्ट के कहने पर अपने नाम की स्पेलिंग में दो बार बदलाव भी किया।