Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हरिद्वार : स्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताफ ने की नमामि गंगे की सराहना - Sabguru News
होम India City News हरिद्वार : स्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताफ ने की नमामि गंगे की सराहना

हरिद्वार : स्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताफ ने की नमामि गंगे की सराहना

0
हरिद्वार : स्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताफ ने की नमामि गंगे की सराहना

जलशक्ति मंत्री के न्योते पर हरिद्वार पहुंचे शाही दंपती
हरिद्वार। स्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताफ ने नमामि गंगे के तहत हो रहे कार्यों की सराहना की। गुरुवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के न्योते पर हरिद्वार पहुंचे राजा गुस्ताफ और रानी सिल्विया ने यहां 14 एमएलडी सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) का लोकार्पण किया।

राजा गुस्ताफ ने कहा कि यह प्लान अच्छा है। लोगों की काफी परेशानियां इससे दूर होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये प्लांट अच्छा चलेगा। उन्होंने कहा कि वे दोबारा यहां जरूर आएंगे। शाही दंपती ने वहां लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। शेखावत और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उनके साथ मौजूद रहे।

नमामि गंगे के निदेशक रोजी अग्रवाल ने बताया कि हरिद्वार में 127 एमएलडी एसटीपी का प्लान है। सराय के बाद जगजीतपुर में बन रहे 34 एमएलडी के एसटीपी का शुभारंभ कर दिया जाएगा। प्रदेश में 23 एसटीपी पूरे हो चुके हैं, जबकि अन्य 6 महीने में पूरे हो जाएंगे। हरिद्वार में नमामि गंगे से 60 करोड़ रुपए से 50 लाख पौधे लगवाएं हैं और 72 घाटों की सफाई का कार्य जारी है।

रामझूला पर पैदल चल घाट तक पहुंचा शाही दंपती

अपनी सादगी के लिए प्रसिद्ध शाही दंपती ऋषिकेश के रामझूला पुल पर पैदल चलकर नाव घाट पहुंचा। उन्होंने पुल पर कुछ देर रुककर मां गंगा की मनोहर छटा निहारी। नागपुर से आईं महिला पुरोहित दया व्याघ्र ने उन्हें पूजा अनुष्ठान कराया।

करीब आधे घंटे धार्मिक अनुष्ठान के बाद शाही दंपती ने पर्यावरण कार्यकर्ता रिद्धिमा पांडेय और उनकी सहयोगी बालिकाओं से बात की। शाही दंपती ने बच्चों से गंगा स्वक्षता और पर्यावरण संरक्षण पर हो रहे प्रयासों के बारे में 15 मिनट बातचीत की।