Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Harish parihaar appointed as acting district prez of sirohie - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur परिहार बने सिरोही जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

परिहार बने सिरोही जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

0
परिहार बने सिरोही जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष
Harish parihar
Harish parihar
Harish parihar

सबगुरु न्यूज-सिरोही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने हरीश परिहार को सिरोही जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हरीश परिहार सिरोही में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक बंसल की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशानुसार यह नियुक्ति की गई गई है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री महेश शर्मा ने इस आशय के आदेश 5 दिसंबर को जारी किए। परिहार की कार्यकारी अध्यक्ष बनाने से जिले में संगठन को नई गति मिलेगी।
छात्र राजनीति से सक्रिय राजनीति में आये हरीश परिहार सन 1996 में सिरोही जिले में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के शिवगंज नगर अध्यक्ष थे। इसके बाद वे जिला युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रहे। इन दोनों पदों पर अपने कार्यकाल में वे संगठन के सबसे सक्रिय अध्यक्ष के रूप में कार्यशील रहते हुए पूरे जिले में नई युवा पीढ़ी को कांग्रेस से जोड़ा।

परिहार ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न शिविरो एवं अधिवेशनो में भाग लेते रहे है। जिले में कार्यकरी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति तक वे जिला महामंत्री के रूप में पार्टी के कामकाज देख रहे थे।