Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Haryana 12 people burnt due to gas leak in factory - Sabguru News
होम Breaking हरियाणा: फैक्टरी में गैस रिसाव से लगी आग में 12 लोग झुलसे, नौ की हालत गम्भीर

हरियाणा: फैक्टरी में गैस रिसाव से लगी आग में 12 लोग झुलसे, नौ की हालत गम्भीर

0
हरियाणा: फैक्टरी में गैस रिसाव से लगी आग में 12 लोग झुलसे, नौ की हालत गम्भीर
Haryana 12 people burnt due to gas leak in factory
Haryana 12 people burnt due to gas leak in factory
Haryana 12 people burnt due to gas leak in factory

यमुनानगर हरियाणा में यहां औद्योगिक क्षेत्र में एल्यूमीनियम के बर्तन बनाने वाली एक फैक्टरी में गैस का रिसाव होने से लगी आग में वहां कार्यरत कम से कम 12 लोग झुलस गये। इनमें से नौ उनकी हालत गम्भीर होने के कारण चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव के अनुसार हादसा विमल इंडस्ट्रीज की फैक्टरी में हुआ। फैक्टरी में रखे गैस सिलिंडर में रिसाव होने के कारण आग भड़क गई जिसने लगभग 12 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से नौ गम्भीर रूप से झुलसे लोगों को चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल तथा शेष तीन लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इस सम्बंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। यादव समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस गैस रिसाव के कारणों की जांच की जा रही है।