Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा नेता टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार - Sabguru News
होम Haryana भाजपा नेता टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार

भाजपा नेता टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार

0
भाजपा नेता टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार

हिसार। भारतीय जनता पार्टी की नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट का हरियाणा के हिसार में उनके पैतृक स्थान पर अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे कर दिया गया। इससे पहले सुबह लगभग सवा 10 बजे सोनाली का पार्थिव शरीर हिसार सिविल अस्पताल की मॉर्चरी से अंतिम दर्शन के लिए उनके ढंढूर फार्म हाउस लाया गया। इस दौरान लोग सोनाली अमर रहे और ‘सोनाली के कातिलों को फांसी दो के नारे लगाते रहे।

उनकी अंतिम यात्रा ऋषि नगर श्मशान घाट के लिए निकली जहां बेटी यशोधरा ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया। सोनाली की इकलौती बेटी यशोधरा के पिता का देहांत 2016 में हो गया था। सोनाली की बॉडी पर सम्मान के तौर पर भाजपा का झंडा रखा गया।

श्मशान घाट में सोनाली को श्रद्धांजलि देने हिसार नगर निगम के मेयर गौतम सरदाना, पूर्व मंत्री संपत सिंह के अलावा नवीन जयहिंद भी पहुंचे। कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई सोनाली को श्रद्धांजलि देने श्मशान घाट पहुंचे।

परिवार की सहमति के बाद गोवा में हुए पोस्टमॉर्टम में शरीर में कई गुम चोट होने का जिक्र किया गया। सोनाली के जीजा अमन पूनिया ने आरोप लगाया कि सोनाली की मौत के पीछे राजनीतिक साजिश और निजी सहायक सुधीर और सुखविंदर का हाथ हैं।

इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अगर सोनाली का परिवार लिखित में मांग करेगा तो राज्य सरकार उनकी मौत की केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच जरूर कराएगी। सरकार को जांच कराने में कोई आपत्ति नहीं है।

सोनाली फोगाट को पार्टी में दिया गया था नशा : आईजीपी