Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हरियाणा में 26 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
होम Chandigarh हरियाणा में 26 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

हरियाणा में 26 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

0
हरियाणा में 26 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
Haryana Govt issues transfer, posting orders of 26 IPS officers
Haryana Govt issues transfer, posting orders of 26 IPS officers
Haryana Govt issues transfer, posting orders of 26 IPS officers

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा(आईपीएस) के 26 अधिकारियों और चार राज्य पुलिस सेवा (एचपीएस) के अधिकारियों के गुरुवार को तत्काल प्रभाव से तबादले के आदेश जारी किए।

सरकार की यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार डा सीएस राव को हरियाणा शस्त्र पुलिस मधुबन में पुलिस महानिरीक्षक(आईजी), डॉ हनीफ कुरैशी को आईजी इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) भौंडसी, डॉ एम रवि किरण को आईजी(प्रशासन) पुलिस मुख्यालय, सौरभ सिंह को आईजी एसटीएफ, गुरुग्राम लगाया गया है।

डॉ राजश्री आईजी एससीबी को आईजी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वाई पूर्ण कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक(डीआईजी) जेल, सत्येंद्र कुमार गुप्ता को डीआईजी(सीआईडी) सोनीपत, कुलविंदर सिंह को पुलिस उपायुक्त(डीसीपी) मुख्यालय गुरुग्राम और अशोक कुमार को पुलिस अधीक्षक अम्बाला लगाया गया है।

नाजनीन भसीन पुलिस अधीक्षक नूंह के अलावा कमांडेंट चतुर्थ इंडियन रिजर्व बटालियन मानेसर(गुरुग्राम), हमीद अख्तर को पुलिस अधीक्षक सिरसा के अलावा एआईजी प्रशासन सिरसा, सुलोचना कुमारी को डीसीपी ट्रैफिक गुरुग्राम के अलावा डीसीपी पूर्वी गुरुग्राम तथा संगीता रानी कमांडेंट प्रथम आईआरबी भौंडसी को पुलिस अधीक्षक एससीबी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

अभिषेक जोरवाल को डीसीपी पंचकूला, मनीषा चौधरी को पुलिस अधीक्षक महिला-अपराध पंचकूला मुख्यालय, प्रतीक्षा गोदारा को पुलिस अधीक्षक सोनीपत, राजेंद्र कुमार मीणा को कमांडेंट प्रथम बटालियन एचएपी अम्बाला, दीपक गहलावत को पुलिस अधीक्षक(कानून एवं व्यवस्था) गुरूग्राम, सुमेर प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक राष्ट्रीय राजमार्ग ट्रैफिक-करनाल के अलावा पुलिस अधीक्षक एचपीए मधुबन, लोकेन्द्र सिंह काे डीसीपी सैंट्रल फरीदाबाद के अलावा डीसीपी ट्रैफिक फरीदाबाद का अतिरिक्त कार्यभार, राजेश कुमार को डीसीपी मानेसर(गुरुग्राम) नियुक्त किया गया है।

कुलदीप सिंह को पुलिस अधीक्षक यमुनानगर, शिव चरण को पुलिस अधीक्षक हिसार, सुरिंद्र पाल सिंह पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र, विरेंद्र विज को पुलिस अधीक्षक हांसी, धीरज सेतिया को पुलिस अधीक्षक रेलवे, कमलदीप गोयल को पुलिस अधीक्षक सीएमएफएस(सीआईडी), मोहिंद्र कुमार काे पुलिस अधीक्षक हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, विनोद कुमार को पुलिस अधीक्षक नारनौल, राजेश कुमार को डीसीपी बल्लबगढ़ नियुक्त किया गया है।