Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हरियाणा खेल मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज - Sabguru News
होम Breaking हरियाणा खेल मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

हरियाणा खेल मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

0
हरियाणा खेल मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

चंडीगढ़। एक महिला कोच की शिकायत पर हरियाणा के खेल मंत्री एवं पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354ए, 354बी, 342 और 506 के तहत दर्ज किया गया है। जूनियर एथलेटिक्स कोच ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी थी।

उन्होंने आरोप लगाया था कि मंत्री ने उन्हें गलत तरीके से छुआ और ‘खुश करने‘ को कहा था। कोच ने आरोपों के तहत शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया था। सिंह ने इन आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है।

यौन उत्पीडन का आरोप लगने के बाद हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह का इस्तीफा