
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में हरियाणवी लोक गायिका सरिता चौधरी का शव सोमवार को उनके घर में मिला।
रिश्तेदारों के अनुसार फोन नहीं उठाने पर वह उनके घर पर पहुंचे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस को सूचना देकर घर का दरवाजा तोड़ा गया। वह अपने बेड पर मृत पड़ी मिलीं। उनके मुंह से खून निकल रहा था।
पुलिस के अनुसार अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या सरिता की हत्या की गई है। सरिता चौधरी की पहचान लोक गायिका की थी। यू-ट्यूब पर उनके गीतों के कई वीडियो हैं। वह स्टेज शो भी करती थीं। वह सेक्टर-12 स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधान अध्यापिका भी थीं।