Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
फतेहपुर में दरोगा की गोली से हेड कांस्टेबल की मृत्यु
होम India Terror And Crime फतेहपुर में दरोगा की गोली से हेड कांस्टेबल की मृत्यु

फतेहपुर में दरोगा की गोली से हेड कांस्टेबल की मृत्यु

0
फतेहपुर में दरोगा की गोली से हेड कांस्टेबल की मृत्यु
Father and son shot killed in Bhind due to land dispute

notorious Salim alias Ahsan gunned down in Saharanpur

फतेहपुर | उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के किशनपुर क्षेत्र में किसी बात पर नाराज दरोगा ने हेड कांस्टेबल को गोली मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।

पुलिस के अनुसार किशनपुर क्षेत्र के विजयपुर चौकी का प्रभारी दरोगा लक्ष्मीकांत सेंगर किसी शराबी को पकड़कर कल रात ले आया। हेड कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी शराबी के पक्ष में कुछ बोलने लगा। दरोगा को यह बात नागवार गुजरी और उसका विवाद हेड कास्टेबल से हो गया।

इस बीच नाराज दरोगा ने दुर्गेश तिवारी(50)को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उन्होने बताया कि आरोपी दरोगा लक्ष्मीकांत सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक हेड कांस्टेबल इलाहाबाद के लालापुर क्षेत्र का निवासी है।