Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अलवर : राजगढ़ में ड्यूटी पर तैनात हेडकांस्टेबल की मौत - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar अलवर : राजगढ़ में ड्यूटी पर तैनात हेडकांस्टेबल की मौत

अलवर : राजगढ़ में ड्यूटी पर तैनात हेडकांस्टेबल की मौत

0
अलवर : राजगढ़ में ड्यूटी पर तैनात हेडकांस्टेबल की मौत
Head constable killed on duty in Rajgarh, Alwar
Head constable killed on duty in Rajgarh, Alwar
Head constable killed on duty in Rajgarh, Alwar

अलवर। राजस्थान में अलवर के राजगढ़ नगरपालिका चुनाव में ड्यूटी पर तैनात बी कंपनी 8वीं आरएसी के हेडकांस्टेबल की आज मृत्यु हो गयी।

एएसआई सत्यवीर ने बताया धतरवाला, चिड़ावा निवासी नरेंद्र कुमार ने रिर्पोट पेश कर बताया कि उसके पिताजी हैडकांस्टेबल धर्मपाल सिंह की पोस्टिंग बी कंपनी 8वीं आरएसी गाजीपुर दिल्ली में थी।

वर्तमान नगर पालिका चुनाव राजगढ़ में ड्यूटी पर तैनात थे। उन्हें शुक्रवार की सुबह सूचना मिली की उसके पिताजी की अचानक उल्टी आने से मृत्यु हो गयी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनो को सौंप दिया।