Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : हेमू कालाणी जन जागरण रथ यात्रा का होगा भव्य स्वागत - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : हेमू कालाणी जन जागरण रथ यात्रा का होगा भव्य स्वागत

अजमेर : हेमू कालाणी जन जागरण रथ यात्रा का होगा भव्य स्वागत

0
अजमेर : हेमू कालाणी जन जागरण रथ यात्रा का होगा भव्य स्वागत

अजमेर। भारतीय सिन्धु सभा अजमेर की ओर से वीर सपूत हेमू कालाणी जन्म शताब्दी पर राज्य भर में निकलने वाली जन जागरण रथ यात्रा का मार्ग में जगह जगह भव्य स्वागत होगा।

जन जागरण रथ यात्रा के विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप देने के लिए शुक्रवार को स्वामी कॉम्पलेक्स स्थित रसोई बैंक्विट हॉल सभा के पदाधिकारियों व समाज से जुडी संस्थाओं की सामूहिक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कवंल प्रकाश किशनानी ने की।

रथयात्रा सयोजक नरेन्द्र सोनी ने बताया कि वीर सपूत हेमू कालाणी जन जागरण रथ यात्रा की अगवानी संत महात्माओं द्वारा की जाएगी। यात्रा में मातृशक्ति, युवा व सामाजिक कार्यकर्ता दो व चार पहिया वाहन पर भगवा पताका लेकर चलेंगे। अजमेर के विभिन्न संगठनों, पंचायतों स्कूलों द्वारा रथयात्रा का स्वागत किया जाएगा।

राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि हेमू कालाणी जयपुर से आरंभ होकर जन जाागरण यात्रा 19 दिसम्बर को अजमेर में प्रवेश करेगी व 20 दिसम्बर को पाली होते हुए राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में जाएयेगी।

महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने बताया कि 19 दिसम्बर को अजमेर में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बाहर प्रवेश पर मातृशक्ति की ओर से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यात्रा कोर्ट परिसर के बाहर से होती हुई बस स्टैण्ड, जिला परिषद, सूचना केन्द्र, आगरा गेट, नया बाजार, केन्द्रीय बालिका विद्यालय, चूडी बाजार, मुख्य पोस्ट ऑफीस, गांधी बाजार, मदार गेट, पान दरीबा, मैजिस्टिक सिनेमा, आदर्श विद्यालय, प्लाजा सिनेमा, डिग्गी हेमू कालाणी चौक, हालाणी दरबार, नसरपुर झूलेलाल मन्दिर, पारब्रहम मन्दिर, आनंदम आश्रम, तिलोक नगर, निरंकारी भवन, आशा गंज, हासी बाई धर्मशाला, संत कवंरराम स्कूल, राधास्वामी चौराहा, अविनाश महेश्वरी विद्यालय, अजयनगर, कांच वाला मन्दिर, हिल टॉप कॉलोनी होते हुए ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम पर पहुंचकर एक सभा का रूप लेगी।

बैठक में मोहन तुलस्यिाणी ने सभी स्वागत किया तथा रमेश वलीरामाणी ने आभार जतराया। संचालन प्रदेश मंत्री युवा मनीष गुवालाणी ने किया। संगठन गीत मोहन कोटवाणी ने प्रस्तुत किया।

बैठक में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सुरेश सिन्धी, वैशाली सिन्धी सेवा समिति अध्यक्ष जीडी वृंदाणी, झूलेलाल मन्दिर अध्यक्ष प्रकाश जेठरा, सिन्धु समिति अध्यक्ष जयकिशन लख्यपाणी, आदर्श नगर सिन्धी पंचायत के जगदीश अभिचंदाणी, अनिल आसनाणी, हरकिशन टेकचंदाणी, मुकेश आहूजा, प्रदेश मंत्री महिला मंजू लालवाणी, पूजा तोलवाणी, सुनीता भागचंदाणी, जयप्रकाश मंघाणी, कमलेश शर्मा, केटी वाधवाणी, राम बलवाणी, भगवान साधवाणी, किशन केवलाणी, कमलेश हेमनाणी सहित पदाधिकारी सम्मिलित थे।