Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हेमू कालाणी के बलिदान दिवस की प्रचार सामग्री का विमोचन - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer हेमू कालाणी के बलिदान दिवस की प्रचार सामग्री का विमोचन

हेमू कालाणी के बलिदान दिवस की प्रचार सामग्री का विमोचन

0
हेमू कालाणी के बलिदान दिवस की प्रचार सामग्री का विमोचन

अजमेर। शहीद हेमू कालाणी के बलिदान दिवस पर आयोजित होने वाले देशभक्ति कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार के लिए भारतीय सिन्धु सभा की ओर से जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी की अध्यक्षता में प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया।

महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने बताया कि सभा की ओर से पूर्व संध्या 20 जनवरी को शाम 6 बजे से सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर दीपदान, हिंगलाज माता पूजा अर्चना के साथ देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक कैलाश लखवाणी होंगे।

इसी तरह 21 जनवरी बलिदान दिवस को सुबह 8:30 बजे से डिग्गी चौक स्थित हेमू कालाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम होंगे। इसके संयोजक रमेश वलीरामाणी होंगे।

बैठक में प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, प्रदेश मंत्री (युवा) मनीष ग्वालाणी, जिला मंत्री मोहन तुलिस्याणी, संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी, किशन केवलाणी, भगवान पुरसवाणी, कमलेश शर्मा, रमेश वलीरामाणी, मुकेश आहूजा, ख्यिल मंगलाणी, राम केसवाणी सहित विभिन्न ईकाईयों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।