

Here the bride has to go for a night before the wedding. In-laws, the reason will surprise you.
सबगुरु न्यूज़, शादी से दो दिन पहले दुल्हन की विदाई…बात सुनने में भले ही अटपटी लगे, लेकिन यह हकीकत है। झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में शादी की यह अनोखी परंपरा काफी वर्षों से चली आ रही है। यहां दूल्हे के परिजन लग्नबंधी करने दुल्हन के घर जाते हैं और बिन शादी के ही कन्या को विदा करा अपने घर ले आते हैं। एक से दो दिनों तक दुल्हन घर की बुजुर्ग महिलाओं के साथ रहती है। फिर दुल्हन के पिता और परिजन बारात लेकर पहुंचते हैं। अपने घर पहुंचे बारात में दूल्हा भी शामिल होता है। यहीं पिता कन्यादान करते हैं। फिर दुल्हन को वहीं छोड़ बारात विदा हो जाती है। प्रमंडल में यह रिवाज दोला नाम से जाना जाता है।
IAS इंटरव्यू सवाल- 10 रुपए ऐसा क्या खरीदोगे के पूरा कमरा भर जाए?, जानिए जवाब…
परंपरा के साथ-साथ ये शादियां सामाजिक संदेश भी देती हैं। अधिकांश शादियां बिना दान-दहेज की ही होती हैं। सबसे बड़ी बात यह होती है कि शादी का पूरा खर्च भी लड़के पक्ष के द्वारा किया जाता है। बारातियों का स्वागत भी वे अपने घरों में सामान्य शादी की तरह ही करते हैं।
भारत में इस जगह पर आज भी रहते हैं आदमखोर
अजब-गजब || ये है दुनिया के सबसे लम्बे पैर वाली महिला
VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो