Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कब्ज के उपचार के लिए उच्च फाइबर वाले आहार - Sabguru News
होम Health Beauty And Health Tips कब्ज के उपचार के लिए उच्च फाइबर वाले आहार

कब्ज के उपचार के लिए उच्च फाइबर वाले आहार

0
कब्ज के उपचार के लिए उच्च फाइबर वाले आहार
High fiber diet for the treatment of constipation
High fiber diet for the treatment of constipation
High fiber diet for the treatment of constipation

सबगुरु न्यूज़ | आज के समय में कब्ज होना एक आम बात हो गई है और इसकी मुख्य वजह है हमारा खान पान। फास्ट फ़ूड का अधिक सेवन , चाय का सेवन आदि ऐसे कारण है जो कब्ज पैदा करते है। फाइबर कब्ज में बहुत लाभदायक होता है और कब्ज को खत्म करने में सहायक होता है। अगर आपको हमेशा कब्ज की शिकायत रहती है तो आप फाइबर युक्त खाद्य पदार्थो का अधिक से अधिक सेवन करे क्योकि ये पचने में आसान होते है। आइये जानते है अधिक फाइबर युक्त आहर –

अधिक फाइबर वाली सब्जियां-

  • ब्रोकोली

आम सब्जियों की अपेक्षा इसमें अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। सौ ग्राम ब्रोकोली में लगभग 2.6 ग्राम फाइबर होता है जो की एक अच्छी मात्रा है। आप अन्य सब्जियों की जगह अगर ब्रोकोली का सेवन करते है तो बेहतर रहेगा।

  • गाजर

गाजर में फाइबर अधिक होता है क्योकि ये एक रेशेदार सब्जी है और रेशेदार सब्जियों में कब्ज ठीक करने के गुण पाए जाते है। आप रोजाना सलाद और सब्जी के रूप में इसका सेवन करे और साथ ही इसका जूस भी पियें।

  • चुकंदर

सब्जी के रूप में चुकंदर का इस्तेमाल करने से आपके पेट की कब्ज दूर होती है और साथ साथ इसके सेवन से शरीर में रक्त की मात्रा भी बढती है।

इन फलों का सेवन –

  • नाशपाती

एक लोकप्रिय फल के रूप में मौजूद नाशपाती में उच्च मात्रा में फाइबर होता है और इसमें मौजूद विटामिन शरीर की अन्य बिमारियों को भी दूर करते है।

  • सेव

कहते है रोजाना एक सेव खाने से आपको डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ता और ये एकदम सच बात है की आप रोजाना एक सेवन करे तो आपको पेट के सम्बंधित कोई भी समस्या नहीं होती और आपको कब्ज में भी आराम मिलता है। रोजाना सुबह एक सेव का सेवन करे।

  • केला

यह एक उच्च फाइबर का स्त्रोत होने के साथ साथ शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के लिए भी जाना जाता है। सौ ग्राम केले में लगभग 2.6 ग्राम फाइबर पाया जाता है जो की एक अच्छी मात्रा कही जा सकती है। आप नाश्ते में खाली पेट केले का सेवन करे जो बेहतर होगा।

  • एवोकाडो

यह एक अच्छा फाइबर का स्त्रोत है और सौ ग्राम एवोकाडो में लगभग 6.7 ग्राम फाइबर पाया जाता है।

इन अनाजो का करे सेवन –

  • मसूर दाल

मसूर दाल पृथ्वी पर सबसे अधिक पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से हैं। इसमें प्रोटीन में बहुत अधिक हैं और महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के सभी प्रकार के साथ भरी हुई हैं और आपको कब्ज में राहत दिलाती है।

  • ओट्स

आमतौर पे हमें फाइबर का ध्यान आते ही सबसे पहले ओट्स का ध्यान आता है क्योकि इसमें बहुत अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो की कब्ज के लिए रामबाण है। इसके सेवन से आपको कब्ज नहीं होती और होती है तो दूर हो जाती है और साथ साथ आपका वजन भी कम होता है। आप इसे नाश्ते में ले तो बेहतर है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो