Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मुख्यमंत्री राजे के आने से पहले सारणेश्वर में कांग्रेस का हंगामा, जिलाध्यक्ष को उठाने का प्रयास - Sabguru News
होम Breaking CM राजे के आने से पहले कांग्रेस का हंगामा, जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के प्रयास, रैली शुरू

CM राजे के आने से पहले कांग्रेस का हंगामा, जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के प्रयास, रैली शुरू

0
CM राजे के आने से पहले कांग्रेस का हंगामा, जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के प्रयास, रैली शुरू
सिरोही. कांग्रेस की रैली के लिए सारणेश्वर की ओर जाते कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
सिरोही. कांग्रेस की रैली के लिए सारणेश्वर की ओर जाते कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
सिरोही. कांग्रेस की रैली के लिए सारणेश्वर की ओर जाते कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के राजस्थान गौरव यात्रा के लिए सिरोही आने के दिन कांग्रेस को रैली और आमसभा की अनुमति नहीं देने को लेकर सारणेश्वर में कांग्रेस का विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष जीवाराम आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने वहां पर धरना शुरू कर दिया है। इस बीच जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य को गिरफ्तार करने की भी कोशिश की गई। इधर, प्रशासन की अनुमति के बिना कांग्रेस की रैली सारणेश्वर से शुरू हो चुकी है। 

कांग्रेस की रैली को लेकर सवेरे ही पुलिस जाब्ता एएसपी पन्नालाल के नेतृत्व में सारणेश्वर पहुंच गया। कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी सारणेश्वर पहुंचने लगे। यहां पर पहले पहुंचे भारी पुलिस जाब्ते ने कांग्रेस पदाधिकारियों को माइक के साथ हाइवे की तरफ भेज दिया। बाद में कांग्रेस पदाधिकारी फिर सारणेश्वर मंदिर के गेट पर पहुंचे। वहां पर धरने पर बैठ गए।

पुलिस प्रशासन ने भी हाइवे से सारणेश्वर की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी जाब्ता लगाकर लोगों को वहां आवाजाही रोक दी है। सारणेश्वर मंदिर के मुख्यद्वार पर कांग्रेस के नेता धरने पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस बीच पुलिस प्रशासन द्वारा जिलाध्यक्ष जीवाराम समेत कांग्रेस पदाधिकारियों को उठाकर जबरन जीप में डालने का प्रयास भी किया गया। समाचार लिखने तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सारणेश्वर आना जारी था।

video…