Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Highprofile Sex Racket Deoria Police Raid In Three Hotels, 5 women and 11 men arrested-देवरिया में देह व्यापार के आरोप में 5 महिलाओं समेत 14 अरेस्ट - Sabguru News
होम UP Deoria देवरिया में देह व्यापार के आरोप में 5 महिलाओं समेत 14 अरेस्ट

देवरिया में देह व्यापार के आरोप में 5 महिलाओं समेत 14 अरेस्ट

0
देवरिया में देह व्यापार के आरोप में 5 महिलाओं समेत 14 अरेस्ट

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में देह व्यापार करने के आरोप में पुलिस ने पांच महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह ने मंगलवार को बताया कि सूचना मिली थी कि शहर के कुछ होटलों पर अनैतिक देह व्यापार किया जा रहा है। इस पर प्रोबेशन अधिकारी और स्थानीय पुलिस कोतवाली एवं महिला थाने की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल नेशनल, इण्डियन गेस्ट हाउस एवं होटल सहारा पैलेस पर छापेमारी की।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने वहां से अनैतिक कार्य में लिप्त पाए जाने पर पांच महिला और पुरूषों को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सदर कोतवाली में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों होटल/गेस्ट हाउस को सीज कर दिया गया है।