Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पांचवें दिन भी बढे दाम : पेट्रोल 74 रुपए पर, डीजल 72 के पार - Sabguru News
होम Breaking पांचवें दिन भी बढे दाम : पेट्रोल 74 रुपए पर, डीजल 72 के पार

पांचवें दिन भी बढे दाम : पेट्रोल 74 रुपए पर, डीजल 72 के पार

0
पांचवें दिन भी बढे दाम : पेट्रोल 74 रुपए पर, डीजल 72 के पार

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम में आज लगातार पांचवें दिन भारी बढ़ोतरी की गई जिससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल साढ़े चार महीने बाद 74 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया जबकि डीजल की कीमत 19 महीने बाद 72 रुपए प्रति लीटर को पार कर गई।

इन पांच दिनों में पेट्रोल 2.74 रुपए यानी 3.84 प्रतिशत महंगा हो चुका है। इस दौरान डीजल की कीमत भी 2.83 रुपए यानी 4.08 फीसदी बढ़ चुकी है।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 60 पैसे बढ़कर 74 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। यह इस साल 25 जनवरी के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। डीजल भी 60 पैसे महंगा होकर 72.22 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका जो 12 नवंबर 2018 के बाद का इसका अधिकतम खुदरा मूल्य है।

पेट्रोल की कीमत मुंबई में आज 58 पैसे बढ़कर 80.98 रुपए, चेन्नई में 54 पैसे बढ़कर 77.97 रुपए और कोलकाता में 58 पैसे बढ़कर 75.94 रुपए प्रति लीटर हो गई।

डीजल कोलकाता में 54 पैसे महंगा होकर 68.17 रुपए, मुंबई में 57 पैसे महंगा होकर 70.92 रुपये और चेन्नई में 52 पैसे की वृद्धि के साथ 70.65 रुपए प्रति लीटर बिका। देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में) इस प्रकार रही-

महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

दिल्ली————74.00(+0.60)——-72.22(+0.60)

कोलकाता———75.94(+0.58)——-68.17(+0.54)

मुंबई————-80.98(+0.58)——-70.92(+0.57)

चेन्नई————77.97(+0.54)——-70.65(+0.52)