Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हिमाचल में चुनाव से पहले कांग्रेस ने किया 10 गारंटियों का एलान - Sabguru News
होम Breaking हिमाचल में चुनाव से पहले कांग्रेस ने किया 10 गारंटियों का एलान

हिमाचल में चुनाव से पहले कांग्रेस ने किया 10 गारंटियों का एलान

0
हिमाचल में चुनाव से पहले कांग्रेस ने किया 10 गारंटियों का एलान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को 10 गारंटियां देकर चुनावी समर में उतरने का एलान कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल शिमला में प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने बाद पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करना, हर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देना, 18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह देना, 5 लाख युवाओं को रोजगार देना, फलों के दाम बागवान तय करेंगे, युवाओं के लिए 680 करोड़ का स्टार्टअप फंड, हर गांव में मुफ्त इलाज के लिए मोबाइल क्लीनिक, हर विधानसभा क्षेत्र में चार अंग्रेजी मीडियम स्कूल, गाय भैंस पालकों से हर दिन 10 लीटर दूध खरीदा जाएगा। इसके अलावा गोबर की खरीद दो रुपये प्रति किलो की दर से की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो बोलती है वो करती भी है। भाजपा की तरह कांग्रेस जुमलेबाजी नहीं करती है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी ने पांच एलान कुछ दिन पहले किए थे। उसी में आज पांच एलान और जोड़े गए हैं।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस की घोषणाओं से घबराने लगी है, जबकि अभी तो कांग्रेस पार्टी ने शुरुआत ही की है। पार्टी ने पूरी स्थितियों और आर्थिक आकलन के बाद घोषणा की है। इसलिए भाजपा को फण्ड की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस पार्टी किसी के आगे हाथ नहीं फैलाएगी जो वादे किए गए हैं पार्टी उन्हें निभाएगी भी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में सरकार पहले ही सभी घोषणाओं को लागू कर चुकी है। हिमाचल में भी पूरी की जाएंगी। जिस तरह से केंद्र सरकार ने लोगों पर महंगाई थोपी है उससे जनता की जेब खाली है और कांग्रेस पार्टी लोगों को राहत देने के काम कर रहे हैं। भाजपा गाय के नाम पर वोट गो मांगती है लेकिन सेवा कभी नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लोगों से गोबर खरीद रही है और कई उत्पाद उससे निर्मित किये जा रहे हैं। यहां तक कि बिजली भी उससे उत्पादित की जा रही है इसलिए हिमाचल में भी लोगों से गोबर खरीदने की गारंटी लोगों को कांग्रेस ने दी है। इस पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी के नेता सचिन पायलट, प्रताप सिंह बाजवा, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त सहित अन्य नेता भी शामिल थे।