Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
चंबा के तीसा में बस खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत, 11 घायल - Sabguru News
होम Breaking चंबा के तीसा में बस खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत, 11 घायल

चंबा के तीसा में बस खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत, 11 घायल

0
चंबा के तीसा में बस खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत, 11 घायल

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में एक निजी बस के आज पूर्वाहन गहरी खाई में गिरने इसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घटना करीब सवा दस बजे चुराह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बोंदेडी तीसा मार्ग पर कॉलोनी मोड़ के निकट हुई। बस खाई में गिरते देख स्थानीय लोग माैके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

बाद में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है तथा 11 घायल हुये हैं। घायलों को चम्बा मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से चार हालत गम्भीर है। इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए।

यह बस तीसा से चम्बा शहर के लिए चलती हैं ऐसे में इसमें काफी भीड़ रहती है। हालांकि हादसे की जगह से पहले ही एक मोड़ अनेक यात्री इसमें से उतर गए थे। अन्यथा हताहतों की संख्या काफी अधिक हो सकती थी। पुलिस ने घटना के सम्बंध में मामला दर्ज कर लिया है तथा इसके कारणों की जांच कर रही है।

राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घटना पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया है तथा इसके कारणों की जांच के आदेश भी दिए हैं। उन्होंने घायलों को हरसम्भव उपचार तथा मृतकाें के परिवारों को हरसम्भव सहायता मुहैया कराने के जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी इस घटना में हताहत हुये लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुये शोक संतप्त परिवारों के हार्दिक समवेदना व्यक्त की है।