Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
किन्नौर में भूस्खलन : 10 की मौत, 13 घायल - Sabguru News
होम India City News किन्नौर में भूस्खलन : 10 की मौत, 13 घायल

किन्नौर में भूस्खलन : 10 की मौत, 13 घायल

0
किन्नौर में भूस्खलन : 10 की मौत, 13 घायल

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में पहाड़ दरकने से एचआरटीसी बस सहित कई वाहनों के मलबे में दबने की दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है और 13 घायल हुए हैं, जबकि कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है।

आपदा प्रबंधन के निदेशक सुदेश मोक्टा ने बताया कि 13 लोगों को मलबे से निकालने में सफलता मिली है, जिनमें 11 काे मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि एक टाटा सूमो में आठ लोगों के शव मिले हैं। इसके इलावा एक ट्रक मलबे के कारण नाले में चला गया है और चालक की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि बस अभी भी मलबे में फंसी है और उसमें कितने लोग हैं, अभी तक पता नहीं चल पाया है। दो मृतकों की पहचान रोहित और विजय कुमार के रूप में हो पाई है जबकि आठ की पहचान करना बाकी है। दुर्घटना करीब पौने बारह बजे हुई थी, जिसके बाद से एनडीआरएफ, आईटीबीपी, स्थानीय पुलिस व प्रशासन बचाव व राहत कार्य में लगे हैं।