Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना, हिन्दू राष्ट्र स्थापना का अभ्युदय - Sabguru News
होम Delhi जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना, हिन्दू राष्ट्र स्थापना का अभ्युदय

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना, हिन्दू राष्ट्र स्थापना का अभ्युदय

0
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना, हिन्दू राष्ट्र स्थापना का अभ्युदय
hindu janajagruti samiti hails abrogation of article 370
hindu janajagruti samiti hails abrogation of article 370

सबगुरु न्यूज। केंद्र की भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35-A हटाकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। कांग्रेस द्वारा 70 वर्षों पहले किए गए पाप को मोदी सरकार ने धो डाला है। इसके लिए हिन्दू जनजागृति समिति सभी हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों की ओर से केंद्र सरकार का अभिनंदन करती है।

धारा 370 हटाकर भारतमाता के मस्तक का भार हलका किया है, अब कश्मीरी हिन्दुओं का कश्मीर घाटी में पुनर्वसन कर स्वर्ण मुकुट चढाया जाए, यह मांग करते हुए हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने कहा कि यह तो हिन्दू राष्ट्र स्थापना का अभ्युदय है।

धारा 370 निरस्त करने की मांग देशभक्त नागरिक और विविध हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन अनेक स्तरों पर निरंतर कर रहे थे। आज इस मांग को न्याय मिला है। हिन्दू जनजागृति समिति और सनातन संस्था ने सार्वजनिक सभाओं तथा अखिल भारतीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन के माध्यम से धारा 370 हटाने संबंधी आवाज उठाई थी।

अब सरकार कश्मीर में उद्ध्वस्त किए गए मंदिरों की पुनर्स्थापना करे, वहां से विस्थापित हुए कश्मीरी हिन्दू बंधुओं का कश्मीर घाटी में पुनर्वसन करेे। गत 70 वर्षों में जम्मू-कश्मीर विधानसभा द्वारा बनाए गए देशविरोधी कानून निरस्त करे।

इसके साथ ही रोहिंग्या मुसलमानों को दिया हुआ आश्रय निरस्त कर उन्हें तत्काल देश से बाहर निकाले, ऐसी मांगें हिन्दू जनजागृति समिति ने की है। शिंदे ने यह भी कहा है कि हमें विश्‍वास है कि हिन्दुओं की इन मांगों पर केंद्र शासन निश्‍चित ही कार्रवाई करेगा।